- Advertisement -
- Advertisement -

व्हाइट हाउस के पास दो गार्ड्स को मारी गोली, ट्रंप बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे

दुनिया भारत
two guards shot near the white house trump said no one will be spared

Photo Credit - X

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड्स को करीब से गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में सनसनी फैल गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाला अफगानिस्तान का नागरिक रहमानुल्ला लाकनवाल है, जो साल 2021 के आसपास अमेरिका आया था। फिलहाल, उसके इस कृत्य के पीछे क्या मकसद था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ट्रंप ने कहा—बख्शा नहीं जाएगा

नेशनल गार्ड्स पर गोली चलाने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस हमले में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके पीछे होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। ट्रंप ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया और बताया कि इसे अंजाम देने वाला शख्स अफगानिस्तान का रहने वाला है।

उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ हमला बताते हुए कहा कि अफगानिस्तान “एक नर्क” है, जहां से वह आया था। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका में आए विदेशियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके प्रशासन ने 20 मिलियन विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने दिया

अमेरिका की सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिका आज तक 9/11 के आतंकी हमले का दर्द नहीं भूल पाया है। ऐसे में इस तरह की घटना एक बार फिर कई सवाल खड़े कर रही है। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप निशाने पर थे। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान भी ट्रंप पर फायरिंग की घटना हो चुकी है।

फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले को अकेले एक ही शख्स ने अंजाम दिया या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

Keywords:National Guard Shooting Washington Dc, White House News, Donald Trump statement

What do you think?

- Advertisement -