- Advertisement -
- Advertisement -

‘सरके चुनर’ विवाद में महिला आयोग के सामने झुके संजय दत्त, लिखित माफीनामे के साथ 50 लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगे जिम्मा!

भारत बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
sanjay dutt ncw controversy sarke chunar song nora fatehi hearing absence

Photo Credit: X\@KvnProductions

कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार जारी है, भले ही इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया हो। गाने में महिलाओं के कथित आपत्तिजनक प्रस्तुतीकरण को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मेकर्स और कलाकारों को नोटिस भेजा था। इसी मामले में सोमवार को संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए। उन्होंने लिखित रूप में माफी देते हुए कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें खेद है और भविष्य में महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से दिखाने की जिम्मेदारी को समझते हैं।

50 छात्राओं के पढाई की उठाएंगे जिम्मेदारी

सुनवाई के दौरान आयोग ने कंटेंट की समझ, मंशा और जवाबदेही को लेकर कड़े सवाल उठाए। अध्यक्ष ने पूछा कि क्या ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले पर्याप्त सावधानी बरती गई थी, क्योंकि इससे महिलाओं के गलत चित्रण को बढ़ावा मिल सकता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों पर समाज के प्रति अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है। इसी के तहत सुधारात्मक कदम उठाते हुए संजय दत्त ने 50 आदिवासी बालिकाओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया, ताकि शिक्षा के जरिए उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके।

नोरा की गैरहाजिरी, नई तारीख की मांग

सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने भरोसा दिलाया कि आगे से उनके सभी प्रोजेक्ट्स में कानूनी जांच अनिवार्य होगी, ताकि महिलाओं और बच्चों का सम्मानजनक चित्रण सुनिश्चित किया जा सके। वहीं, अभिनेत्री नोरा फतेही को भी पेश होना था, लेकिन देश से बाहर होने के कारण वह शामिल नहीं हो सकीं और उन्होंने आयोग से अगली तारीख देने का अनुरोध किया।

आयोग ने दी सख्त नसीहत

इससे पहले 6 अप्रैल को मामले से जुड़े अन्य लोगों और संस्थाओं ने आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी थी। इनमें निर्देशक, गीतकार और प्रोडक्शन टीम के प्रतिनिधि शामिल थे। आयोग ने साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है और कंटेंट बनाते समय महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही, बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने वाली सामग्री में अधिक जवाबदेही की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

Keywords: Sanjay Dutt NCW Controversy, Sarke Chunar Song, Nora Fatehi Hearing Absence

What do you think?

- Advertisement -