- Advertisement -
- Advertisement -

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस हुई क्रैश, प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत

भारत
ranchi to delhi air ambulance crash chatra jharkhand 7 dead

झारखंड के चतरा में एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस के क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो गई। विमान में दो क्रू मेंबर और पांच यात्री सवार थे, और हादसे में सभी की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि विमान में एक गंभीर रूप से झुलसा हुआ मरीज भी था, जिसे इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था। बर्न इंजरी के कारण उसकी हालत नाजुक थी और बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था।

एयर एम्बुलेंस हादसे के बाद झारखंड के हेल्थ मिनिस्ट्र इरफान अंसारी ने सदर हॉस्पिटल, चतरा का तुरंत दौरा किया, जहां दुर्घटना के दौरान विमान में सवार मारे गए लोगों के शव रखे गए हैं। उन्होंने कहा, “यह जांच का विषय है। विशेषज्ञों की टीम आ रही है, जो जांच करेगी। उसके बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।”

इस जगह हुआ था हादसा

बता दें कि झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक की कसरिया पंचायत में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें 7 लोग और 2 क्रू मेंबर समेत सवार थे। यह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था, जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा था। एयरक्राफ्ट ने 19.11 IST पर रांची से उड़ान भरी थी।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (मरीज की परिजन), ध्रुव कुमार (मरीज के परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (नर्स)।

गौरतलब है कि क्रैश हुई एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की बताई जा रही है। हादसे की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIB) करेगा, जिसकी टीम जल्द ही क्रैश साइट पर पहुंचेगी। दुर्घटनाग्रस्त विमान रेडबर्ड एयरवेज का बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L (VT-AJV) था।

Keywords: Ranchi Delhi Air Ambulance Crash, Chatra Jharkhand Plane Crash, Redbird Airways Beechcraft King Air Crash

What do you think?

- Advertisement -