- Advertisement -
- Advertisement -

राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर चौंकाने वाला खुलासा, द ‘H Files’ में लगाए ये बड़े आरोप

भारत
rahul gandhi vote theft revelation shocking claims in h files

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने 5 नवंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से चुनावी धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “पूरा एक राज्य चुरा लिया गया है।” इस बार उन्होंने अपने दावों को दस्तावेज़ों और सबूतों के साथ पेश किया। उन्होंने हरियाणा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी सर्वे कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे, लेकिन आखिर में पार्टी सिर्फ 22,779 वोटों से हार गई, जो उनके मुताबिक गंभीर सवाल खड़ा करता है।

‘एच फाइल्स’ में सामने आए पांच बड़े खुलासे

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘एच फाइल्स’ के नाम से कुछ दस्तावेज़ी सबूत पेश किए, जिनमें वोट चोरी से जुड़ी पांच बड़ी बातें बताई गईं।

  1. हरियाणा में करीब 25 लाख यानी 12.5% वोट चोरी हुए।
  2. फर्जी वोटर कार्ड बनाए गए जिन पर किसी ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर तक लगी थी।
  3. मतदाता सूची से विपक्षी समर्थकों के नाम हटाए गए और कई कार्ड पर धुंधली तस्वीरें थीं।
  4. “हाउस नंबर जीरो” जैसे मामलों का जिक्र किया, जहां पक्के घर वालों के कार्ड पर जीरो लिखा गया।
  5. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने फार्म 6 और 7 के डेटा में हेराफेरी की और जानबूझकर सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया।

पोस्टल बैलट में भी गड़बड़ी के संकेत

राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में पोस्टल बैलट यानी डाक मतपत्रों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बार डाक मतपत्रों की गिनती और असल मतदान के नतीजों में बड़ा फर्क देखने को मिला। राहुल के मुताबिक, पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 73 और भाजपा को सिर्फ 17 वोट मिले थे, लेकिन यह अंतर फाइनल रिजल्ट में दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इसे “सिस्टमेटिक मैनिपुलेशन” यानी सोची-समझी गड़बड़ी बताया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस विसंगति पर कोई जवाब नहीं दे सका और न ही जांच की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई की गई।

राहुल के निशाने पर चुनाव आयोग और केंद्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब सभी सर्वे और संकेत कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे, तब हरियाणा के मुख्यमंत्री का चेहरा और उनका “सिस्टम पर भरोसा” कई सवाल खड़े करता है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर लोकतांत्रिक संस्थानों पर इसी तरह का नियंत्रण जारी रहा, तो जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में देशभर में पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार चुनाव प्रणाली लागू करने की मांग दोहराई, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की गुंजाइश न रहे।

Keywords: Rahul Gandhi, Vote Rigging, Congress Vs BJP, Election Commission Of India, H Files, Rahul Gandhi Press Conference

What do you think?

- Advertisement -