- Advertisement -
- Advertisement -

पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर जताया शोक

भारत
pt usha husband v srinivasan death pm modi condolence

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 30 तारीख की सुबह वे अचानक अपने घर में बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उनके पति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वी. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे और पीटी उषा के खेल व सार्वजनिक जीवन में हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्हें उषा के जीवन का मजबूत संबल और उनकी कई बड़ी उपलब्धियों के पीछे प्रेरणास्रोत माना जाता था।

श्रीनिवासन उषा ने खेल और राजनीतिक जीवन के हर पड़ाव पर पीटी उषा का साथ निभाया। इस दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

गौरतलब है कि पीटी उषा भारत की महान एथलीटों में शुमार हैं, जिन्हें ‘उड़नपरी’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय ट्रैक एंड फील्ड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। खेलों में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष के पद पर हैं।

Keywords: PT Usha Husband Death, PM Narendra Modi, Indian Olympic Association, Sports News, V Srinivasan

What do you think?

- Advertisement -