- Advertisement -
- Advertisement -

असम में पीएम मोदी ने तीसरी बार जीत का दिलाया भरोसा, बोले- ‘भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है’

भारत
pm modi roars in assam expresses confidence in securing a third consecutive victory

Photo Credit: X/@Narendramodi

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और सभी दल जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर पहुंचे। गोगामुख में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में असम ने तेज विकास देखा है और जनता एक बार फिर बीजेपी-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने के मूड में है, जिससे इस बार लगातार तीसरी जीत की संभावना मजबूत नजर आ रही है।

धेमाजी में पीएम का भरोसा, तीसरी जीत का दावा

धेमाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव के ऐलान के बाद यह उनकी पहली रैली है और यहां उमड़ी भीड़ व लोगों का उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि बीजेपी की लगातार तीसरी जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से केंद्र में उन्हें तीसरी बार सेवा का मौका मिला है और अब असम में भी हैट्रिक बनने जा रही है।

https://twitter.com/narendramodi/status/2039223479862755387?s=20

असम में विकास और जीत पर पीएम का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले सरबानंद सोनोवाल और अब हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने पिछले दस साल में विकास और सुशासन की नई दिशा देखी है। उन्होंने इसे विकसित असम से विकसित भारत की ओर बढ़ने का चुनाव बताया और भरोसा जताया कि बीजेपी-एनडीए फिर से जीत दर्ज करेगी, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा।

कल्प पत्र से विकास और सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम भाजपा का हाल ही में जारी संकल्प पत्र राज्य के लिए नए अवसर और प्रगति लेकर आएगा। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके भविष्य को मजबूत करने के लिए कई अहम वादे किए गए हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/2039217911022469546

साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने, आदिवासी परंपराओं और राज्य की पहचान को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Keywords: Assam Assembly Elections 2026, PM Narendra Modi Assam, BJP NDA Assam Campaign

What do you think?

- Advertisement -