- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्र्रीय प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन, अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश भारत
WhatsApp Image 2025 12 25 at 4.39.37 PM

Photo Credit - X

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश को एक नया स्मारक और विचार केंद्र मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बने ‘अटल प्रेरणा स्थल’ को देश को समर्पित किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के कई बड़े मंत्री भी वहां मौजूद थे। उद्घाटन सिर्फ एक स्मारक का लोकार्पण नहीं था, ये मौका था भारत की सोच, उसकी परंपरा और देश बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियतों को सलाम करने का। पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा दी और जनसंघ से जुड़े बड़े नेताओं की मूर्तियों का अनावरण भी किया।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का डिज़ाइन और खासियत

लखनऊ में बना ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल अपने शानदार डिज़ाइन और सोच के लिए खास है। करीब 98 हजार वर्ग फुट में फैले म्यूज़ियम ब्लॉक में पांच खुले आंगन और दूसरी मंज़िल पर पांच अलग-अलग गैलरियां बनाई गई हैं, जहां भारतीय राजनीति, राष्ट्रवाद और संस्कृति की झलक मिलती है। परिसर में एक खास VVIP ग्रीन रूम भी है। पहली मंज़िल पर सुदर्शन चक्र और भारत माता की भव्य मूर्तियां लगी हैं, जो जगह को एक अलग ही ऊर्जा देती हैं। यहां आधुनिक आर्किटेक्चर और भारतीय प्रतीकों का जो मेल है, वो इसे सिर्फ घुमने की जगह नहीं बनाता, बल्कि सीखने और सोचने का भी केंद्र बना देता है।

कूड़ाघर से प्रेरणा स्थल बनने की कहानी

आज जहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल खड़ा है, वहां कुछ साल पहले तक सब कुछ बिल्कुल अलग था। लखनऊ के दुबग्गा इलाके का ये हिस्सा कभी कूड़ाघर था। यहां कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी इतनी थी कि लोग इस रास्ते से गुजरने से भी बचते थे। शहर की नगर निगम और प्रशासन ने मिलकर इस जगह का कायाकल्प करने में काफी मेहनत की। सफाई के बाद यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण शुरू हुआ, और तीन साल में ये सपना हकीकत बन गया। ये बदलाव सिर्फ शहरी विकास की कहानी नहीं कहता, ये भी दिखाता है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो किसी भी जगह की पहचान बदली जा सकती है।

पीएम मोदी का संदेश –

महान नेता, लागत और सुविधाएं

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर देश के तीन बड़े नेताओं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इनके साथ ही, इनकी जिंदगी, विचार और योगदान को दिखाने वाला एक खास म्यूज़ियम भी बनाया गया है। बसंत कुंज इलाके में बने इस पूरे परिसर को करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया और ये 65 एकड़ में फैला है। यहां ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया और खुले सार्वजनिक स्थल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। उद्घाटन के बाद अब ये जगह आम लोगों के लिए खुल गई है, जहां लोग इतिहास, विचार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा से खुद को जोड़ सकते हैं।

Keywords: Atal Prerna Sthal, Atal Bihari Vajpayee Memorial, Lucknow News, Narendra Modi Inauguration, Rashtriya Prerna Sthal

What do you think?

- Advertisement -