नई दिल्ली: भारत (India) और अमेरिका (United States of America) के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ अपने रिश्तों की तारीफ की, तो कई मौकों पर दबाव बनाने की कोशिश भी की। अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल खरीदना बंद करने का दबाव बना रहा है, लेकिन भारत इस मांग को साफ तौर पर खारिज करता नजर आ रहा है।
वहीं एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश के किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसी बीच ट्रेड डील को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लटनिक के मुताबिक, “मैंने यह डील तय कर दी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप को कॉल करना था। वे इसको लेकर असहज थे, इसलिए मोदी ने कॉल नहीं किया।”
उनके इस बयान के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पीएम मोदी ने तोड़ा ट्रंप का गुरूर
पीएम मोदी द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को फोन न करने से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नाराज बताए जा रहे हैं। आमतौर पर अन्य देशों के नेता ट्रंप से सीधे बात कर ट्रेड डील और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा करते रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा नहीं किया। इससे ट्रंप की उम्मीदों को झटका लगा।
इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीज़फायर के मामले में भी पीएम मोदी ने ट्रंप को कोई श्रेय नहीं दिया। बताया जा रहा है कि ट्रंप को उम्मीद थी कि उन्हें इसका क्रेडिट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इन्हीं कारणों से ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया और समय-समय पर यह चेतावनी भी देते रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो अमेरिका पहले से लगाए गए टैरिफ को और बढ़ा सकता है।
Keywords: India US Trade Deal, PM Modi Trump Call, US Commerce Secretary Statement, Howard Lutnick Statement, India America Trade Relations