- Advertisement -
- Advertisement -

रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली याचिका, SC ने केंद्र से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

भारत ट्रेंडिंग दिल्ली राजनीति
Petition demanding to declare Ram Setu as national heritage SC seeks response from the Center in 4 weeks

सुप्रीम कोर्ट ने रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र सरकार को 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है। रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग का मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर नोटिस जारी किया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर नोटिस जारी कर केंद्र सरकार से 4 हफ्ते मे जवाब दाखिल करने को कहा है। ख़ुद स्वामी ने रामसेतु को पौराणिक और मानव निर्मित संरचना बताते हुए इसे संरक्षित करने की वकालत की है।

राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए याचिका

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने पौराणिक मानव निर्मित संरचना राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने के लिए दाखिल की गई इस नई याचिका में कहा कि अदालत के कई साल पहले दिए गए आदेश के बावजूद सरकार ने अभी तक उनकी मांग पर कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में स्वामी ने इस याचिका में अदालत से गुहार लगाई कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने पर जल्द फैसला ले। इस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

स्वामी की मांग पर विचार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

गौरतलब हो कि पहले इस मामले पर दाखिल की गई सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र सरकार से स्वामी की इस मांग पर विचार करने को कहा था। हालांकि SC के आदेश के बावजूद केंद्र सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद उन्होंने दोबारा SC में अर्जी दाखिल की है। जिसके बाद SC ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

अब देखना यह है कि आखिर केंद्र सरकार की तरफ से इस नोटिस का क्या जवाब दिया जाएगा?

What do you think?

- Advertisement -