- Advertisement -
- Advertisement -

GST पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष, वित्तमंत्री ने कहा सामानों की कम कीमतों पर 22 सितंबर से खुद रखेंगी नजर

भारत
opposition is misleading the country on gst finance minister said that she will herself keep an eye on the low prices of goods from september 22

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST रेट घटाए जाने का फायदा आम लोगों और उपभोक्ताओं तक पहुंचे, इस पर सरकार नजर रखेगी। वित्त मंत्री ने साथ ही कहा कि इतने बड़े सुधार का काम पूरे होने पर उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स का एग्जाम सम्मानजनक तरीके से पास कर लिया है।

लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देशवासियों को दिवाली गिफ्ट देने का वादा किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। GST काउंसिल ने अधिकांश चीजों पर टैक्स कम कर दिया है जो 22 सितंबर से लागू होगा।

GST रेट घटाए जाने से आम लोगों, किसानों और कारोबारियों समेत पूरी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। डिमांड बढ़ने से कंपनियां ज्यादा उत्पादन करेंगी। इसके लिए ज्यादा निवेश होगा, रोजगार के अधिक मौके बनेंगे और लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। इस तरह पूरी इकॉनमी को रफ्तार मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष GST में हुए बदलावों को लेकर गुमराह कर रहा है।

4 स्लैब रखने का फैसला किसका था?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इंडस्ट्री जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देगा। GST में बदलाव सच में जनता के लिए सुधार है, इससे 140 करोड़ भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सकारात्मक असर होगा। सीतरामण ने कहा कि GST दर में कटौती के बाद सामानों की कीमतों में कमी पर 22 सितंबर से खुद नजर रखूंगी।

विपक्ष की आलोचना पर बोली वित्तमंत्री

उन्होंने कहा, ‘भारत को बेहतर विपक्ष चाहिए, जीएसटी सुधारों पर विपक्ष के नेताओं की आलोचना गलत जानकारी पर आधारित है। विपक्ष जीएसटी पर देश को गुमराह कर रहा है। 4 स्लैब रखने का फैसला बीजेपी का नहीं बल्कि राज्यों के वित्त मंत्रियों की पावरफुल कमेटी का था।’

जनता के हित के सुधारों पर ध्यान देते हैं PM मोदी हाल ही में GST हुए सुधारों को लेकर वित्त मंत्री ने कहा, ‘पीएम मोदी हमेशा जनता के हित के सुधारों पर ध्यान देते रहे हैं। वे ऐसे और कदम उठाते रहेंगे।

Keywords:Opposition Is Misleading The Country On Gst, Finance Minister On Opposition, Low Prices Of Goods, New Gst Rates 2025, Lower Gst Seen Boosting, Gst Revamp: What’s Cheaper, Costlier

What do you think?

- Advertisement -