- Advertisement -
- Advertisement -

एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय? बड़े भाई की भूमिका में फिर जेडीयू,नवरात्र के बाद होगा घोषणा!

बिहार भारत
nda seat sharing formula almost finalised jdu to get maximum seats announcement to be made soon

2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को जो सीट बंटवारे का फार्मूला तय हुआ है उसमें जनता दल यूनाइटेड( JDU) बड़े भाई की भूमिका निभाते हुआ दिख रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू को103 सीट मिलेगी वहीं भारतीय जनता पार्टी को 101, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 24 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 9 वही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 सीटे मिलने जा रही है।

एनडीए गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे के इस फार्मूले की चर्चाएं अब जोर पकड़ रही है। राजनीतिक गलियारों में जो बातें चल रही है उसके आधार पर कहीं न कहीं सीट बंटवारे के फार्मूले को तय माना जा रहा है। हालांकि आने वाले समय में यह देखा जाएगा कि एनडीए गठबंधन में क्या सीट बंटवारे का फार्मूला यही होता है या फिर इसमें कुछ सीटें इधर से उधर भी हो सकती है।

बात अगर 2020 विधानसभा चुनाव की करें तो कुल 243 सीटों में जनता दल यूनाइटेड को 115 सीट मिली थी हालांकि इसमें 7 सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को दे दी गई थी, यानी कि जदयू खुद 108 सीट पर चुनाव लड़ी थी। बात अगर भाजपा की करें तो 110 सीट बीजेपी को मिली थी इनमें से 11 सीट मुकेश सहनी की पार्टी VIP को दे दी गई थी यानी कि भाजपा ने खुद 99 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन में जदयू के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के खिलाफ एक भी उम्मीदवार नहीं उतरे थे। तब की परिस्थितियों कुछ और थी लेकिन अब चिराग पासवान एनडीए का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी अब एनडीए गठबंधन के अहम हिस्सा हैं।

इस बार लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात लगातार कहते आ रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें पांच सीट दी गई थी। पांच के पांच हमने जीती थी,यानी कि हमारा बिहार में 100% स्ट्राइक रेट है। उसी के आधार पर इस बार ज्यादा से ज्यादा सीट मिलेगी तो हम भी इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट देने का गारंटी देते हैं।

Keywords: Bihar Election, NDA, LJP Ram Vilas, Nitish Kumar, Chirag Paswan, Jitan Ram Manjhi

What do you think?

- Advertisement -