- Advertisement -
- Advertisement -

कक्षा 8 की किताब के ज्यूडिशियरी चैप्टर पर NCERT की बड़ी गलती, माफी मांगकर तुरंत वापस ली पुस्तक

भारत
ncerts major error in class 8 judiciary chapter book withdrawn after apology

NCERT ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब में ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर को लेकर माफी मांगी है। इस मामले में NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि हाल ही में ग्रेड 8 की किताब “Exploring Society: India and Beyond” (Part-II) प्रकाशित की गई थी, जिसमें चौथा चैप्टर ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ शामिल था। इस चैप्टर को लेकर उठे विवाद के बाद NCERT के डायरेक्टर और टीम ने बिना शर्त माफी मांगी है और पूरी किताब को फिलहाल वापस ले लिया गया है। अब यह किताब उपलब्ध नहीं है।

गलती पर जताया खेद

NCERT ने अपने बयान में कहा कि इस मामले से हुई असुविधा के लिए उसे खेद है। संस्था ने सभी हितधारकों की समझ और सहयोग की सराहना भी की। साथ ही NCERT ने स्पष्ट किया कि वह शैक्षणिक सामग्री तैयार करते समय सटीकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

https://twitter.com/ncert/status/2031199477558817038?s=20

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NCERT ने जारी की सख्त एडवाइजरी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NCERT ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा था कि जिन लोगों के पास कक्षा 8 की प्रतिबंधित किताब की कॉपी है, जिसमें न्यायपालिका से जुड़ा विवादित चैप्टर शामिल है, वे उसे NCERT मुख्यालय में जमा करा दें। साथ ही संस्था ने सोशल मीडिया पर उस चैप्टर से जुड़ी पोस्ट हटाने की भी अपील की थी। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय को पत्र लिखकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इस किताब के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा था।

विवादित चैप्टर से जुड़ा कंटेंट हटाने और किताब लौटाने की अपील

NCERT ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि जिन लोगों या संस्थाओं के पास “Exploring Society: India and Beyond” किताब की कॉपी है, वे उसे NCERT के मुख्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही संस्था ने यह भी कहा कि ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ चैप्टर से जुड़ा कोई भी कंटेंट अगर सोशल मीडिया या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, तो उसे जल्द से जल्द हटा दिया जाए।

Keywords: NCERT Judiciary Chapter Controversy, NCERT Withdraws Book, Supreme Court Ban On NCERT Social Science Book, NCERT Apology Judiciary Role Chapter

What do you think?

- Advertisement -