- Advertisement -
- Advertisement -

Happy New Year 2026: भारत ने न्यू ईयर का किया ख़ास अंदाज में वेलकम, पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक इन बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत राजनीति
WhatsApp Image 2026 01 01 at 10.08.25 AM

Photo Credit - X

New Year 2026: भारत में नए साल का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया। भव्य समारोह, काउंटडाउन पार्टियां और पारिवारिक आयोजन पूरे देश में हुए। दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में लोगों की भारी भीड़ सड़कों और प्रमुख स्थानों पर नजर आई। साथ ही देश के कई बड़े नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में देशवासियो को नए साल की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत नेताओं ने सोशल मिडिया के जरिये भारतवासियो को बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

पीएम मोदी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर देशवासियो को नए साल के उपलक्ष्य में हार्दिक शुभकामनाएं दी।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का संदेश

राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सभी को न्यू ईयर की बधाई दी। उन्होंने लिखा – नववर्ष का यह शुभ अवसर दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के जीवन में नई आशा, सकारात्मक ऊर्जा और सतत प्रगति का संदेश लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके प्रयासों को सफल बनाए तथा आपका जीवन सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर लिखा – आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/2006434117223919667

जेपी नड्डा की शुभकामनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा – आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह नव वर्ष हर परिवार के लिए खुशियाँ, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

अखिलेश यादव ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर देशवासियो को नए साल के सुबह अवसर पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दी सभी को बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिल और इंग्लिश दोनों भाषाओं में नए साल की सुभकामनाएं दी

https://twitter.com/mkstalin/status/2006432672415953367

उन्होंने लिखा – विजय की ओर एक साथ बढ़ते हुए; हम, तमिलनाडु के लोग, मिलकर उठेंगे और सफलता हासिल करेंगे।

Keywords: Happy New Year 2026, PM Modi On New Year, Delhi CM Rekha Gupta, India New Year Celebrations, Rahul Gandhi New Year Wish

What do you think?

- Advertisement -