- Advertisement -
- Advertisement -

BJP के 47वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत इन दिग्गज नेताओं ने कही ये बड़ी बात

भारत
narendra modi and amit shah along with several senior leaders extended greetings on the foundation day of the bharatiya janata party

भारतीय जनता पार्टी आज सदस्य संख्या के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में गिनी जाती है। साल 2014 से केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार भाजपा के नेतृत्व में काम कर रही है। इसके साथ ही कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी पार्टी या उसके सहयोगी सत्ता में हैं। 6 अप्रैल का दिन भाजपा के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन 1980 में पार्टी की शुरुआत हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि भाजपा की नींव राष्ट्रहित और मजबूत भारत के संकल्प पर रखी गई थी, जो आज भी पार्टी की दिशा तय करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर संदेश देते हुए लिखा, “देशभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी पार्टी हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा में अग्रणी रही है। हमारे कार्यकर्ता निःस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा और कार्यों से जोड़ा है। हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी नमन करते हैं, जिनकी मेहनत, त्याग और समर्पण ने वर्षों में पार्टी को मजबूत बनाया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने हर निर्णय और कार्य में जनता के कल्याण को सर्वोपरि रखती है। यह हमारे केंद्र और विभिन्न राज्यों में किए जा रहे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इसी दिशा में देश को नई ऊंचाइयों और समृद्धि की ओर आगे बढ़ाता रहे।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई दी

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित और सेवा भाव पर आधारित है, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं से प्रेरणा मिली। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा विकास और विश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ने की बात दोहराई।

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आज देश की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं की आवाज बनकर आगे बढ़ रही है।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और मूल्यों पर आधारित एक मजबूत परंपरा है, जिसे दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने दिशा दी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी देश के विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।

सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश दिया

नितिन गडकरी ने स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा निरंतर सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में जारी प्रयासों को रेखांकित किया।

शिवराज सिंह चौहान का राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर

शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों पर चलते हुए देशहित में लगातार काम कर रही है। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने अपने संदेश में सेवा, राष्ट्रहित और अंत्योदय के सिद्धांतों को दोहराते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में सभी से योगदान देने की अपील की।

Keywords: Bharatiya Janata Party Foundation Day, Atmanirbhar Bharat Vision BJP, 47 Years Of BJP

What do you think?

- Advertisement -