हवाई जहाज में उड़ान भरना किसे पसंद नहीं है? हर किसी का सपना होता है कि वह आसमान की सैर करे, लेकिन मन में यह डर भी बना रहता है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि हवाई जहाज लैंडिंग के दौरान क्रैश हो जाए या संतुलन बिगड़ जाए, लेकिन जब भी कोई हादसा होता है, उसका परिणाम बेहद खौफनाक होता है।
ऐसा ही एक छोटा हवाई जहाज उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह सड़क पर लैंडिंग कर रहा था। बैलेंस बिगड़ने के बाद छोटा विमान सड़क पर चल रही एक कार से टकरा गया।
यह मामला अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ब्रेवार्ड काउंटी का है, जहां एक चलती कार पर छोटा विमान आकर गिर गया। ब्रेवार्ड काउंटी की सड़क पर लगभग 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक कार दौड़ रही थी, जिसे 57 साल की एक महिला चला रही थी। उसे इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि आसमान से उसके ऊपर संकट आने वाला है। दरअसल, आसमान में 27 साल का एक पायलट विमान उड़ा रहा था, लेकिन अचानक तकनीकी समस्या के कारण उसे सड़क पर ऐमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और विमान सीधे कार की छत से टकरा गया।
विमान के लैंडिंग की वजह
अचानक सड़क पर लैंडिंग की सटीक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इंजन में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार चला रही महिला को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Keywords:– Florida Plane Crash, Crash Landing, Highway Accident, Plane Collides With Car, Viral Video