महाराष्ट्र के मुंबई बालासाहेब ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके प्रतिमा पर लाल रंग फेंका है। मीनाताईठाकरे की यह प्रतिमा मुंबई के शिवाजी पार्क के मुख्य द्वार पर लगाई गई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता जमा होने लगे हैं।
इस घटना की जानकारी जैसे पुलिस को मिली तो बड़ी संख्या में वहां पर तैनाती कर दी गई है। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो सके। वहीं प्रतिमा पर फेके गए लाल रंग को साफ़ कर दिया गया है। लेकिन कुछ जगहों पर रंग के निशान देखे जा सकते हैं। फ़िलहाल अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ऐसी हरकत किसने की और उसका मकसद क्या था।
उद्धव को दी गई जानकारी
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में बालासाहेब ठाकरे और मीनाताई ठाकरे को बड़े ही सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है। ऐसे में इस तरह की घटना से नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है। क्योंकिं की रंग फेकने की घटना अपने आप में बेहद गंभीर है।
वहीं इस मामले पर विधायक महेश सावंत ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने इंडिया पाकिस्तान मैच के दौरान शिवसेना के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी महिला शिवसैनिकों ने सूबे की सरकार को सिंदूर भेजा था।
फ़िलहाल इस घटना को लेकर अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ है और ऐसा करने के पीछे क्या मंसूबा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Keywords – Maharashtra News, Mumbai News, Shivaji Park, Meenatai Thackeray, Uddhav Thackeray, Meenatai Thackeray statue vandalized