- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ: रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश क्राइम भारत
lucknow restaurant firing retired airforce officer shot police investigation

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक ओर योगी सरकार अपराध के ग्राफ को कम करने और लोगों को भयमुक्त माहौल देने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बेखौफ बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को रेस्टोरेंट में घुसकर गोली मार दी।

एयरफोर्स से सेवानिवृत्त अवधेश कुमार पाठक अपनी पत्नी के साथ सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे कुछ बदमाश रेस्टोरेंट में घुसे और अवधेश कुमार पाठक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर किसी पेशेवर गिरोह से जुड़े थे या फिर घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

Keywords: Lucknow New, Firing In Restaurant, Airforce Officer, Up Police, Up Crime News

What do you think?

- Advertisement -