- Advertisement -
- Advertisement -

कर्नाटक में हड़कंप: डीजीपी रैंक के IPS डॉ. रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बताया साजिश

भारत
karnataka dgp rank ips ramchandra rao objectionable video viral claims conspiracy

बेंगलुरु में तैनात डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आपत्तिजनक वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अधिकारी कभी वर्दी में तो कभी सामान्य कपड़ों में एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे किसी हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है।

वायरल वीडियो को लेकर आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव, जो फिलहाल सिविल राइट्स एनफोर्समेंट निदेशालय में महानिदेशक के पद पर तैनात हैं, ने इन आरोपों को गलत बताया है। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से मॉर्फ्ड है। उन्होंने इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश करार देते हुए खुद को बदनाम करने की कोशिश बताया है।

वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरे मामले की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस घटना को लेकर काफी नाराज हैं। वीडियो में रामचंद्र राव महिलाओं को कभी चूमते तो कभी गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी, लेकिन इस तरह की घटना सामने आने से एक बार फिर खाकी वर्दी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Keywords: Karnataka IPS Officer Video, DGP Rank IPS Ramchandra Rao, IPS Officer Objectionable Video, Karnataka Police Controversy, Viral Video

What do you think?

- Advertisement -