- Advertisement -
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर उस्मान ढेर

भारत
jammu kashmir jaish commander usman killed joint operation before republic day

पाकिस्तान अक्सर अपनी सरज़मीं पर पनप रहे आतंकियों को भारत भेजकर देश की शांति भंग करने की कोशिश करता रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और देश के वीर जवानों की मुस्तैदी के चलते उनके मंसूबे बार-बार नाकाम होते रहे हैं। भले ही पहले कुछ आतंकी हमले सफल हुए हों, लेकिन अब भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों को चुन-चुनकर ढूंढ निकाल रहे हैं।

इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया है।

खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि आतंकी उस्मान घाटी में सक्रिय है। इसके बाद सीआरपीएफ, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से 7 तारीख से एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के तहत जवानों की कई टीमें गठित की गईं और आतंकी की तलाश तेज कर दी गई।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी कमांडर उस्मान किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था और निर्दोष लोगों को बंधक बनाने की योजना बना रहा था। वह साल 2024 से सक्रिय था और उसके खिलाफ छह लोगों की हत्या के मामले दर्ज थे। लंबे समय से सुरक्षाबल उसकी तलाश कर रहे थे।

जैसे ही सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ, दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकी कमांडर उस्मान को ढेर कर दिया।

जांच में सामने आया है कि उस्मान जंगलों में बनी प्राकृतिक गुफाओं का इस्तेमाल छिपने के लिए करता था। सर्च ऑपरेशन के दौरान इन ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से हथियार, ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

Keywords: Jaish-E-Mohammed, Commander Usman, Jaish Terrorist Killed, Republic Day Security Alert, Jammu Kashmir News, Indian Army, CRPF

What do you think?

- Advertisement -