- Advertisement -
- Advertisement -

Israel US Iran War: फारस की खाड़ी में हुआ बड़ा हादसा, कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश; 6 लोगों की मौत की खबर आई सामने

दुनिया भारत
israel us iran war major tragedy in persian gulf as qatar military helicopter crashes 6 killed

Photo Credit - Representative Image

Middle East War: इजरायलअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान कतर में बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार को कतर सरकार ने जानकारी दी कि उसका एक सैन्य हेलीकॉप्टर फारस की खाड़ी में क्रैश हो गया, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना देश के समुद्री क्षेत्र में हुई। आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक हादसे के बाद एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर नियमित मिशन पर था, तभी अचानक तकनीकी समस्या आने से वह हादसे का शिकार हो गया। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना देश के समुद्री क्षेत्र में हुई। अभी तक यह साफ नहीं है कि मरने वाले लोग सैनिक थे या आम नागरिक। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए कोस्ट गार्ड और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

तनाव के बीच बढ़ी सतर्कता, हमले से इनकार

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कतर में हुआ यह हादसा कई सवाल खड़े कर रहा है। ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में लगातार हमलों के चलते शंका जरूर जताई जा रही है, लेकिन कतर के अधिकारियों ने साफ किया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण तकनीकी खराबी ही है, किसी बाहरी हमले का सबूत नहीं मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र के देश और अधिक सतर्क हो गए हैं और सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं।

हादसे की वजह जानने में जुटी जांच टीम

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद कतर प्रशासन और सेना ने तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि तकनीकी कारणों की पूरी जानकारी मिल सके। फिलहाल तेल और गैस से जुड़े कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन विशेषज्ञ इसे क्षेत्र की बढ़ती अस्थिरता से जोड़कर देख रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई है।

Keywords: Qatar Helicopter Crash, Middle East War News, Iran US Israel Conflict, Qatar Military Helicopter Accident

What do you think?

- Advertisement -