- Advertisement -
- Advertisement -

IPL 2026 के राजस्थान रॉयल्स को मिला नया ओनर, स्टील किंग ने 15,660 करोड़ में खरीदी फ्रेंचाइजी

भारत स्पोर्ट्स
WhatsApp Image 2026 05 03 at 4.52.57 PM

Photo Credit - mittalsouthasiainstitute.harvard

IPL 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें टीम के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। स्टील उद्योग से जुड़े मित्तल परिवार ने फ्रेंचाइजी का करीब 75% हिस्सा अपने नाम कर लिया है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने लगभग 18% हिस्सेदारी हासिल की है। लक्ष्मी एन मित्तल, आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला मिलकर टीम में कुल 93% हिस्सेदारी के मालिक बन गए हैं। बाकी 7% हिस्सा मौजूदा मालिक मनोज बदाले और अन्य सहयोगियों के पास रहेगा। इस डील पर सहमति बन चुकी है और बदाले आगे भी टीम से जुड़े रहेंगे, जो पुराने और नए प्रबंधन के बीच सेतु का काम करेंगे।

करोड़ों की डील में कई टीमें शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा सौदा करीब 1.65 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,600 करोड़ रुपये में तय हुआ है, जिसे क्रिकेट जगत की बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के बाद सिर्फ आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि कई अन्य लीग्स की टीमें भी इस बदलाव का हिस्सा बन गई हैं। इस डील के तहत एसए20 लीग की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स का मालिकाना हक भी नए निवेशकों के पास चला जाएगा। इसका मतलब है कि अब इन सभी फ्रेंचाइजी का संचालन और रणनीतिक नियंत्रण एक ही नए ग्रुप के तहत होगा। क्रिकेट और बिजनेस दोनों ही नजरिए से इस अधिग्रहण को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे अलग-अलग लीग्स के बीच एक बड़ा कॉर्पोरेट नेटवर्क भी तैयार होता दिख रहा है।

डील को अभी मिलनी है औपचारिक मंजूरी

फिलहाल इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI), आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित नियामक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इसे आधिकारिक माना जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील वित्त वर्ष 2026 के तीसरे क्वार्टर तक पूरी होने की उम्मीद है।

पिछली डील रद्द होने के बाद नया सौदा फाइनल

इससे पहले सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिका स्थित कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स के लिए करीब 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार कई तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी कारणों से यह डील उचित जांच में सफल नहीं हो सकी और रद्द कर दी गई। इसके बाद नई बातचीत के तहत अब एक और बड़ा सौदा तय हुआ है, जिसके जरिए फ्रेंचाइजी को नए मालिक मिल गए हैं।

Keywords: Rajasthan Royals ownership change, IPL 2026 franchise takeover Mittal family, Adar Poonawalla investment IPL teams

What do you think?

- Advertisement -