- Advertisement -
- Advertisement -

IndiGo Flight Cancellations: IndiGo का बड़ा कदम: पैसेंजर्स को ₹610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग लौटाए

भारत
indigo flight cancellations refund 610 crore operational crisis update

इंडिगो में परिचालन संकट अब कम होता नजर आ रहा है। इंडिगो अपनी कुल 2,300 निर्धारित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में से 1,650 उड़ानें संचालित कर रही है। अब तक कंपनी 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर चुकी है और यात्रियों को उनके 3,000 से अधिक बैग भी लौटा दिए गए हैं। हालांकि, आज यानी रविवार को भी इंडिगो ने 650 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर होने वाली असुविधा को कम करने के लिए पिछले चार दिनों से कई स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया गया है और हवाई अड्डों की वास्तविक स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी ऑपरेटरों, एयरपोर्ट डायरेक्टर्स, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ नियमित बैठकें की गईं। ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया कि वे फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं और वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग यात्रियों की विशेष देखभाल सुनिश्चित करें।

इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह उड़ान रद्द होने या अत्यधिक देरी की स्थिति में यात्रियों को समय पर सूचना दे और सभी रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के रिफंड आज शाम 8 बजे तक पूरा करे। एविएशन नेटवर्क अब तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है और संचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सुधारात्मक कदम जारी रहेंगे।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने X पर पोस्ट किया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देशभर में उड़ान सेवाओं को तेजी से स्थिर करने को सुनिश्चित किया है और इंडिगो की सेवाएं भी लगातार सामान्य हो रही हैं। हवाई किरायों को नियंत्रित किया गया है ताकि अतिरिक्त शुल्क वसूला न जाए, रिफंड समय पर प्रोसेस किए जा रहे हैं और यात्रियों का सामान प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। हमारा 24×7 कंट्रोल रूम और ग्राउंड स्टाफ लगातार काम कर रहा है, ताकि हर यात्री सम्मान और सुविधा के साथ यात्रा कर सके।

गौरतलब है कि इंडिगो को कुल 1,650 उड़ानें संचालित करनी थीं, लेकिन इनमें से 650 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 दिसंबर तक संचालन पूरी तरह सामान्य हो सकता है।

जिन एयरपोर्ट्स पर सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुईं, वे इस प्रकार हैं:

  • हैदराबाद एयरपोर्ट: 115
  • मुंबई एयरपोर्ट: 112
  • दिल्ली एयरपोर्ट: 109
  • चेन्नई एयरपोर्ट: 38
  • अमृतसर एयरपोर्ट: 11

मंगलवार से अब तक इंडिगो 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर चुकी है।

Keywords: IndiGo Flight Cancellations Update, IndiGo Refunds ₹610 Crore, IndiGo Flight Delays And Refunds

What do you think?

- Advertisement -