- Advertisement -
- Advertisement -

IndiGo Crisis Updates: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट्स कैंसिल, 10 दिसंबर तक सामान्य होने की गुंजाईश

भारत
indigo crisis updates 650 indigo flights cancelled today likely to return to normal by december 10

Photo Credit - X

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानें लगातार छठे दिन ऑपरेशनल रुकावटों के कारण उड़ान नहीं भर पा रही हैं। स्थिति यह है कि रविवार को भी इंडिगो की करीब 650 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज (रविवार) इंडिगो कुल 1,650 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली थी, लेकिन इनमें से 650 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 दिसंबर तक ऑपरेशन सामान्य हो सकता है।

जिन एयरपोर्ट्स पर सबसे अधिक फ्लाइट रद्द हुई हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • हैदराबाद एयरपोर्ट: 115
  • मुंबई एयरपोर्ट: 112
  • दिल्ली एयरपोर्ट: 109
  • चेन्नई एयरपोर्ट: 38
  • अमृतसर एयरपोर्ट: 11

मंगलवार से अब तक इंडिगो 2,000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर चुकी है।

कारण बताओ नोटिस जारी

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसे CEO पीटर एल्बर्स को भेजा गया है। DGCA ने एयरलाइन से यह भी कहा है कि रद्द हुई फ्लाइट्स के सभी यात्रियों के लंबित रिफंड तुरंत प्रोसेस किए जाएं।

फ्लाइट टिकट का अधिकतम किराया

इंडिगो की हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द होने के बाद देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर यात्री फंसे हुए हैं। कई जगह यात्रियों की नाराजगी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही है।

दूसरी एयरलाइंस में यात्रा करने की सोच रहे यात्रियों के लिए भी टिकटों के बढ़ते दाम एक बड़ी समस्या बन गए हैं। इसी के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को रूटों पर उचित और नियंत्रित किराया सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम किराये की सीमा तय कर दी है।

Keywords: IndiGo Flight Cancellation News, IndiGo Flights Disruption News, Indigo Crisis Updates

What do you think?

- Advertisement -