- Advertisement -
- Advertisement -

भारत और EU के बीच हुई ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ सील, प्रधानमंत्री मोदी ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का किया ऐलान

भारत दुनिया
india eu mother of all deals free trade agreement announced by pm modi

India-EU Summit 2026: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील पर समझौता हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करने की घोषणा की है, जिसे ‘मदर ऑफ डील्स’ के रूप में संबोधित किया गया है। यह डील दोनों देशों के बीच कई वर्षों से चल रही बातचीत का परिणाम है। भारत और EU के बीच इस समझौते की बातचीत 2007 में शुरू हुई थी और 2022 में इसे फिर से आगे बढ़ाया गया। यह एग्रीमेंट द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ समृद्धि साझा करेगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

इंडिया एनर्जी वीक 2026 के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच एक अहम समझौता हुआ है। उन्होंने बताया, “यह समझौता भारत और यूरोप के लिए बड़े अवसर लाएगा। यह दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्लोबल GDP का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। इसके साथ ही, यह साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूत करता है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह समझौता उद्योग के लिए लाभकारी साबित होगा और सभी संबंधित लोगों के लिए मददगार रहेगा।

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

पीएम मोदी ने कहा कि इस व्यापार समझौते का देश के मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने बताया, “यह समझौता न केवल भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा, बल्कि सेवा क्षेत्र के विकास को भी तेज़ी से आगे बढ़ाएगा।” वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि FTA भारत में निवेशकों और व्यवसायों के लिए विश्वास का माहौल तैयार करेगा। पीएम मोदी ने कहा, “यह मुक्त व्यापार समझौता दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा और बढ़ाएगा, जिससे भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होगी।”

यूरोपीय अध्यक्षों ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान तीनों नेताओं की एक तस्वीर सामने आई, जो अपने आप में बहुत कुछ कहती है। यह तस्वीर दर्शाती है कि भारत और यूरोपीय देशों के बीच रिश्ते आने वाले समय में कितने मजबूत और गहरे होंगे।

इस डील से ट्रंप को लगेगा झटका

भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसका संकेत अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के ABC न्यूज को दिए गए इंटरव्यू से मिलता है, जिसमें उन्होंने EU पर रूस-यूक्रेन युद्ध को फंड करने का आरोप लगाया। बेसेंट ने कहा कि यूरोप भारत से रिफाइंड ऑयल प्रोडक्ट्स खरीदता है, जो रूस के तेल से बने होते हैं, और इस तरह वह अपनी ही विरोधी शक्ति के खिलाफ युद्ध को वित्तीय मदद दे रहा है।

Keywords: India EU FTA, India EU Summit 2026, Free Trade Agreement, European Union, Global Trade, Services Sector

What do you think?

- Advertisement -