- Advertisement -
- Advertisement -

मिडिल ईस्ट संकट में ‘पीस ब्रेकर’ बनने चले पाकिस्तान की लगी लंका, UAE ने तुरंत वापस मांगे अपने 2 अरब डॉलर

दुनिया भारत
in the middle east crisis pakistans attempt to act as a peace broker backfires as uae immediately demands its 2 billion back

आपने गरीबी में आटा गिला होने वाली कहावत जरुर सुनी होगी लेकिन हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस कहावत की सच्चाई महसूस कर रहा है। पहले से ही आर्थिक संकट में घिरा यह देश अब और मुसीबत में फंस गया है, क्योंकि UAE ने अपने 2 अरब डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) के कर्ज की वापसी तुरंत मांग ली है। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

पाकिस्तान के स्टेट बैंक में UAE ने यह पैसा सुरक्षित जमा के रूप में रखा था, ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सहारा मिल सके। पहले UAE हर साल इस कर्ज का टाइम बढ़ा देता था, लेकिन अब खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारन उसने इसे इस महीने के अंत तक लौटाने का फैसला किया है।

पाकिस्तान पर बढ़ा कर्ज और भारी ब्याज का दबाव

पाकिस्तान इस जमा राशि पर करीब 6% का उच्च ब्याज चुका रहा था। दिसंबर 2025 में इसकी अवधि खत्म होने के बाद इसे पहले एक और फिर दो महीने के लिए बढ़ाया गया, लेकिन अब UAE ने इसे आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। देश को इस वित्त वर्ष में कुल 12 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को रोल-ओवर करना है, जिसमें सऊदी अरब के 5 अरब और चीन के 4 अरब डॉलर शामिल हैं।

पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा पर बड़ा संकट

पाकिस्तान के पास फिलहाल करीब 21 अरब डॉलर का विदेशी भंडार है। तकनीकी रूप से वह 2 अरब डॉलर चुका सकता है, लेकिन इतनी बड़ी राशि एक साथ जाने से देश के खजाने पर भारी दबाव पड़ेगा। आने वाले महीनों में पाकिस्तान को अपनी अन्य वित्तीय जरूरतों और पुराने कर्ज की किश्तें चुकाने के लिए नए निवेशकों या फिर IMF से मदद मांगनी पड़ सकती है।

अब क्या करेगा पाकिस्तान?

विशेषज्ञों का कहना है कि UAE के इस फैसले के बाद अन्य कर्जदाता जैसे सऊदी अरब और चीन भी अपने कर्ज की वापसी मांग सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान के सामने दिवालियापन का खतरा बढ़ जाएगा। अब पूरी दुनिया की निगाहें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर हैं कि वह इस गंभीर आर्थिक संकट से देश को कैसे संभालेगी।

Keywords: Pakistan Economic Crisis, UAE Loan Repayment, Foreign Debt Pakistan, Pakistan IMF Bailout

What do you think?

- Advertisement -