- Advertisement -
- Advertisement -

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की घटना को लेकर, ICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना

भारत स्पोर्ट्स
icc fines arshdeep singh 15 percent match fee t20 world cup 2026 final incident 1

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 जीत लिया। इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है।

लेकिन इसी बीच आईसीसी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया है। मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंक दी थी, जो उनके पैर पर लग गई और वह नाराज हो गए थे।

बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अर्शदीप सिंह को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह नियम किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी या उसके पास खतरनाक या अनुचित तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण फेंकने से जुड़ा है।

जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है।

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब अर्शदीप ने फील्डिंग करते हुए गेंद को आक्रामक तरीके से बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंका, जो जाकर उनके पैड पर लग गई।

जानें क्या है पूरा मामला

अर्शदीप सिंह गेंद फेंकने के बाद वापस अपनी जगह चले गए, लेकिन डेरिल मिचेल इस पर काफी नाराज नजर आए। वह गुस्से में दिखाई दिए। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके पास गए और उनसे बात की, संभव है कि उन्होंने इस पर माफी भी मांगी हो।

इसी दौरान अंपायर भी अर्शदीप सिंह के पास पहुंचे और उन्हें समझाते हुए चेतावनी दी। बाद में जब मैच खत्म हुआ और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 96 रन से जीत लिया, तो अर्शदीप सिंह खुद डेरिल मिचेल के पास गए और अपनी गलती के लिए उनसे माफी मांग ली।

Keywords: Arshdeep Singh Fine, ICC Action On Arshdeep Singh, T20 World Cup 2026 Final Incident, India Vs New Zealand Final, Arshdeep Singh News

What do you think?

- Advertisement -