- Advertisement -
- Advertisement -

‘ये लोग किस मुंह से सवाल कर रहें है’, अदालत से रिहा होते ही अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना

भारत
how can they question me arvind kejriwal targets congress and bjp as he is acquitted by the court

आबकारी मामले में अदालत से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल काफी आक्रामक नजर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “देशभर के उन लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारा साथ दिया। आप जानते हैं कि पिछले चार वर्षों से ED, CBI और अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल कर हमारे खिलाफ तथाकथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। CBI और ED ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की।”

उन्होंने कहा कि अदालत के विस्तृत आदेश में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि जांच एजेंसियां आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश नहीं कर सकीं। उनके मुताबिक, जब पर्याप्त आधार ही नहीं मिला तो मुकदमा चलाने का सवाल ही नहीं उठता। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था और इसके पीछे सत्ता में बैठे लोगों की साजिश थी। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ चुकी है और अब जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस पर साधा निशाना

केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जब केजरीवाल जेल गया तो क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? जब संजय सिंह जेल गए तो क्या राहुल गांधी जेल गए? जब मनीष सिसोदिया जेल गए तो क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेस किस मुंह से हमसे सवाल करती है? उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

बीजेपी की प्रतिक्रिया

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आबकारी मामले में केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “यह निचली अदालत का फैसला है। CBI ऊपरी अदालत में जाएगी। हमें पूरा विश्वास है कि जो भी घोटालेबाज हैं, वे अंततः हारेंगे। भावुक होने का नाटक तो ये काफी समय से करते आ रहे हैं।”

Keywords: Arvind Kejriwal, Excise Case Acquittal, CBI And ED Investigation, Arvind Kejriwal Political Allegations

What do you think?

- Advertisement -