- Advertisement -
- Advertisement -

AAP नेता अशोक मित्तल के आवास पर ED की बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में राघव चड्ढा के जगह बनाए गए डिप्टी लीडर

भारत
ed conducts major raid at aap leader ashok mittals residence appointed as rajya sabha deputy leader in place of raghav chadha

Photo Credit: X (@DrAshokKMittal)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब 9 बजे उनके आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया था।

ED ने कई जगहों पर की छापेमारी

ईडी ने सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे से जुड़े करीब 8 से 9 ठिकानों पर कार्रवाई की है। यह छापेमारी गुरुग्राम और पंजाब में एक साथ की गई। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से भी जुड़े हैं, जहां फंड से संबंधित कुछ अनियमितताओं की जांच की जा रही है।

यूनिवर्सिटी और अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी

ईडी की छापेमारी केवल आवास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई फार्म हाउस और अन्य संपत्तियों पर भी की जा रही है। जांच टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तक भी पहुंची है, जहां फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है।

FEMA उल्लंघन मामले में ED की जांच

ईडी की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े संभावित उल्लंघनों की जांच के तहत की जा रही है। बुधवार सुबह से ही छापेमारी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच टीम ने इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है और अकेले ही तलाशी अभियान चला रही है।

राज्यसभा में AAP के नए डिप्टी लीडर बने मित्तल

61 वर्षीय अशोक मित्तल एक जाने-माने उद्योगपति और शिक्षाविद हैं, जो लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में अपना डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें राघव चड्ढा की जगह सौंपी गई है।

Keywords: Ashok Mittal ED Raid, AAP Rajya Sabha Deputy Leader Ashok Mittal, FEMA Violation Investigation ED India

What do you think?

- Advertisement -