- Advertisement -
- Advertisement -

Delhi MCD By Election Result: दिल्ली उपचुनाव में बीजेपी की वापसी, AAP को झटका, कांग्रेस का खता खुला

भारत दिल्ली
delhi mcd by election result bjp makes a comeback in delhi by election aap suffers setback congress loses its lead

दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उपचुनाव में बीजेपी को कुल 7 सीटों पर जीत मिली तो आम आदमी पार्टी ने अपना गढ़ बचाते हुए तीन सीटों पर कब्जा किया। जबकि एक कांग्रेस के खाते और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को एक सीट मिली। दिल्ली उपचुनाव में चांदनी चौक सीट से बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी उम्मीदवार सुमन गुप्ता ने लगभग 1300 वोटों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मात दी। चांदनी चौक को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

फिलहाल अन्य सीटों पर रुझान आ रहे थे उस वक्त बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी। कहीं बीजेपी आगे है, तो कहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना रखी थी। जबकि इस बीच संगम विहार सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रही थी।

शालीमार बाग सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिता जैन ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। यह सीट पहले भी बीजेपी की रेखा गुप्ता के पास रही है। इतने बड़े अंतर से मिल रही जीत को एक महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। वहीं मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। यहां आम आदमी पार्टी के अनिल ने जीत हासिल की है।

इस बार के MCD उपचुनाव में में बीजेपी के हाथ से दो सीटें खिसक गई और वो आम आदमी पार्टी के पाले में जाकर गिरी हैं। इस बार के उपचुनाव में जिन 12 सीटों पर चुनाव हुआ उनके नाम इस प्रकार है। मुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर के नाम शामिल है।

Keywords:Delhi Politics, Delhi Mcd By Election 2025, Delhi Election

What do you think?

- Advertisement -