- Advertisement -
- Advertisement -

वीआईपी गेट तोड़कर दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी कार, चालक फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस

दिल्ली भारत
delhi assembly security breach car entry cctv investigation

Photo Credit - X

राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार ने विधानसभा के गेट को तोड़ते हुए जबरन अंदर प्रवेश कर लिया और कुछ ही देर बाद वहां से निकल भी गई। इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार व्यक्ति कौन था और वह इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे पहुंच गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हैरानी की बात यह भी है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद चालक बिना किसी रोक-टोक के मौके से फरार हो गया। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, एक कार ने जबरन विधानसभा परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ दिया। हालांकि, स्थिति अब सामान्य है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन प्रवेश किया और लोहे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद चालक वहां एक गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, उस समय गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे और अब वाहन की तलाश जारी है।

Keywords: Delhi Assembly News, Security Breach Delhi, Assembly Security Lapse, Breaking News Delhi

What do you think?

- Advertisement -