- Advertisement -
- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सशस्त्र बलों से आह्वान, ‘अदृश्य चुनौतियों’ से निपटने की तैयारी जरुरी

भारत
defence minister rajnath singhs appeal to the armed forces be prepare for invisible challenges

कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC 2025) में आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। कोलकाता में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC 2025) में सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है। उनका मुख्य संदेश था कि आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए भारतीय सेना को सिर्फ पारंपरिक युद्ध की सोच से आगे बढ़कर ‘अदृश्य चुनौतियों’ के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

नए खतरे और चुनौतियां

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि आज के समय में खतरे सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने सूचना युद्ध, वैचारिक युद्ध, पर्यावरणीय युद्ध, और जैविक युद्ध जैसे गैर-पारंपरिक खतरों का जिक्र किया। ये ऐसी चुनौतियां हैं जिनका मुकाबला करने के लिए पारंपरिक हथियारों और रणनीतियों से काम नहीं चलेगा।

मंत्री ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि आधुनिक युद्ध अचानक शुरू हो सकते हैं और उनकी अवधि का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सेना को किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘सुदर्शन चक्र’

इस सम्मेलन में, राजनाथ सिंह ने मई में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने दिखाया कि ताकत, रणनीति, और आत्मनिर्भरता ही 21वीं सदी में भारत को सशक्त बनाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप एक उन्नत वायु रक्षा तंत्र, ‘सुदर्शन चक्र’, के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। यह परियोजना भारत की रक्षात्मक क्षमताओं को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

तालमेल और आत्मनिर्भरता पर जोर

रक्षा मंत्री ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल(coordination) और अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भरता के साथ अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है, ताकि किसी भी चुनौती का सामना किया जा सके।

इस सम्मेलन में भारतीय सेना के सभी शीर्ष अधिकारी CDS जनरल अनिल चौहान,सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी,नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी,वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Keywords: Combined Commanders Conference Highlights, Defense Minister Rajnath Singh’s Speech, Operation Sindoor Success, Invisible Threats And Indian Army, Sudarshan Chakra Defense System, Defense Ministry Latest News Hindi

What do you think?

- Advertisement -