- Advertisement -
- Advertisement -

दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं दीपिका-रणवीर, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ भारत
deepika and ranveer set to become parents for the second time share photo with daughter dua to announce happy news

Photo Credit - Instagram\@deepikapadukone

बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशखबरी आने वाली है। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही है, हालांकि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

दीपिका की पोस्ट पर सेलेब्स ने दी बधाइयां

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी दुआ को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े देखा जा सकता है। तस्वीर में रणवीर और दीपिका के हाथ भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इविल आई इमोजी लगाई है। इस खबर के बाद फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। परिणीति चोपड़ा ने बधाई दी, वहीं समांथा रूथ प्रभु ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। भूमि पेडनेकर, अनिता हसनंदानी और सुनील ग्रोवर ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।

2018 में इटली में हुई थी दीपिका-रणवीर की ग्रैंड शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित पावर कपल माने जाते हैं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद भव्य तरीके से हुई थी, जहां कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार रस्में निभाई गईं। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।

2024 में दीपिका-रणवीर बने माता-पिता

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया। 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया। बाद में दिवाली 2025 के मौके पर कपल ने पहली बार दुआ का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया। तस्वीरों में दुआ रेड सूट में बेहद प्यारी नजर आईं, जहां दीपिका और रणवीर ने उनके साथ पोज देकर खुशी जताई।

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ को मिली जबरदस्त सफलता

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले वह ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में नजर आए थे, जिसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी।

Keywords: Deepika Padukone Pregnancy News, Ranveer Singh Upcoming Movies, King Movie

What do you think?

- Advertisement -