- Advertisement -
- Advertisement -

विदेश नीति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम पर साधा निशाना, ट्रंप से दोस्ती को लेकर कहा, ‘पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं’

दुनिया भारत
congress president targeted pm on foreign policy said on his friendship with trump pm modi has become the enemy of the country

भारत और अमेरिका के बीच एक तरफ टैरिफ को लेकर टकराव जारी है। हालांकि ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। अमेरिका के भारत पर टैरिफ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दे दिया है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हो सकते हैं लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त देश को नुकसान पहुंचा रहा है।

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 50% टैक्स लगाकर हमारे लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया। इससे देश में कई व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इस दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश पहले आता है, दोस्ती बाद में।

बीजेपी सरकार ने लोगों को वर्षों तक परेशान किया:खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी से अपील की कि भारत को अपनी पुरानी तटस्थ और गैर-संरेखित विदेश नीति पर कायम रहना चाहिए। इसके साथ ही जीएसटी दरों में संशोधन पर उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में उठाया गया कदम स्वागत योग्य है, लेकिन बीजेपी सरकार ने लोगों को वर्षों तक परेशान किया।

चीन के साथ सीमा विवाद का उठाया मुद्दा

इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन सीमा विवाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब मोदी खुद चीन में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है लेकिन इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि वे मोदी को मनमानी करने देंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि ट्रंप से दोस्ती करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

गौरतलब है कि टैरिफ विवाद को लेकर जारी तनातनी पर जहां भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे थे कि आने वाले समय में रिश्ते बेहतर होंगे या तनावपूर्ण, इस बीच 2 दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती है। भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके ट्रंप के बयान का समर्थन किया था।

अब टैरिफ विवाद के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने के लिए काफी है। बीजेपी इसे लेकर क्या कुछ बयान देती है ये देखने वाली बात है फिलहाल किसी पार्टी के अध्यक्ष का देश के पीएम को देश का दुश्मन कहना क्या सही है ये एक बड़ा सवाल है?

Keywords:Pm Modi Donald Trump Friendship, Kharge Attack On Pm Modi, Congress President, Mallikarjun Kharge, Kharge On Pm Modi&donald Trump Friendship

What do you think?

- Advertisement -