- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 60 फीट लंबा और 30 टन वजनी पुल हुआ चोरी, ऐसे पकड़े गए चोर

क्राइम छत्तीसगढ़ भारत
chhattisgarh korba bridge theft 60 feet 30 ton police arrest

चोरी की खबरें आपने अक्सर पढ़ी और सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी चोरी देखी है जिसमें चोर नहर पर बना पूरा लोहे का पुल ही चुरा ले गए हों? चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने करीब 60 फीट लंबे और लगभग 15 टन वजनी पुल को गैस कटर से काटकर उठा लिया और फरार हो गए।

यह हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। यहां चोरों के हौसले इस कदर बढ़े हुए थे कि उन्हें न तो पुलिस का कोई डर था और न ही कानून का खौफ। चोरों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पर बने लोहे के पुल को ही निशाना बना लिया।

जैसे ही पुल चोरी होने की खबर सामने आई, इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था, क्योंकि नहर पर बना यह पुल रात तक पूरी तरह सही-सलामत था, लेकिन सुबह होते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इस पुल के जरिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना करते थे, लेकिन अब उन्हें लंबा रास्ता तय कर घूमकर जाना पड़ रहा है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सबूत मिले, जिनके आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गैस कटर की मदद से पुल को काटा और चोरी कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने में कुल 12 लोग शामिल थे, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल सभी आरोपी 19 से 27 वर्ष की उम्र के हैं। पुलिस ने चोरी किया गया लोहे का सामान भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

Keywords: Korba Bridge Theft, Chhattisgarh Bridge, 60 Feet Bridge Stolen, 30 Ton Iron Bridge Theft, Korba News Today, Chhattisgarh Crime News

What do you think?

- Advertisement -