- Advertisement -
- Advertisement -

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का शंखनाद, केरल से 47 तो पश्चिम बंगाल में उतारे 144 उमीदवार

केरल भारत
bjp sounds election bugle 47 candidates in kerala 144 in west bengal for assembly polls

Kerala-West Bengal BJP Candidates List 2026: आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी ने केरल चुनाव के लिए पहली सूची में प्रमुख नेताओं को दिए टिकट

बीजेपी की पहली सूची में कन्नूर से सी. रघुनाथ, वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप, नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन, पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन और चेंगन्नूर से एम.वी. गोपकुमार को टिकट मिला है। पहली बार नव्या हरिदास को टिकट दिया गया है, जो पहले वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और पिछली बार हार गई थीं।

https://twitter.com/ANI/status/2033498351837077658?s=20

भाजपा ने पश्चिम बंगाल से 144 उमीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष को टिकट दिया गया है। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट पर पिछली बार ममता बनर्जी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने ममता को करीब 2000 वोटों से हराया था। अब बीजेपी ने ममता को चुनौती देने के लिए उन्हें फिर से भवानीपुर से उतारा है।

राजीव चंद्रशेखर ने चुनाव में विकास और जनता पर फोकस का किया ऐलान

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को बताया कि उनकी पार्टी चुनाव में विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। अगले 23 दिनों में वोटिंग तक वे राज्यवासियों के सामने अपने एजेंडे को रखेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी विवादों में नहीं फंसेगी और केवल लोगों के मुद्दों पर ध्यान देगी। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा चुनाव प्रचार के दौरान जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाएंगी।

केरल विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया और तारीखें घोषित

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है, नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रहेगी।

Keywords: Kerala BJP Candidates 2026, West Bengal BJP First List 2026, Rajeev Chandrasekhar Election Agenda, Kerala Assembly Elections 2026 Dates

What do you think?

- Advertisement -