- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीटों का बंटवारा, BJP और JDU, HAM और चिराग पासवान की LJP को मिलीं कितनी सीटें..?

भारत बिहार
bihar election 2025 nda seat sharing bjp jdu 101 chirag paswan 29 manjhi 6

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे के तहत, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) को 6 सीटें आवंटित की गई हैं, और रालोमो (RLMO) को भी 6 सीटें मिली हैं।

बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीटों के वितरण की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया है, जो कि इस प्रकार है:

पार्टी का नामसीटों की संख्या
BJP101 सीट
JDU101 सीट
LJP (रामविलास)29 सीट
रालोमो (RLMO)6 सीट
HAM6 सीट

जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) को मिली ये सीटें

  1. टेकारी
  2. कुटुंबा
  3. अतरी
  4. इमामगंज
  5. सिकंदरा
  6. बराचट्टी

विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने की बात कही।

Keywords: NDA Seat Sharing In Bihar, Bihar Seat Sharing News, Assembly Election

What do you think?

- Advertisement -