- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, बसपा सुप्रीमों ने किया एलान

बिहार भारत
bihar election 2025 bsp sabhi seeto par lade chunav mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों में मतदान कराए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने आयोग से अपील की है कि वह चुनाव को वास्तविक रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष, और धन व बाहुबल के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए कदम उठाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि आयोग पुलिस और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाए।

बसपा की चुनावी रणनीति

इसी के साथ उन्होंने अपनी पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तस्वीर भी साफ कर दी है।
मायावती ने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार विधानसभा का यह चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लगभग सभी सीटों पर लड़ेगी।

चुनाव की तैयारी में लगे कार्यकर्ता

पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव की तैयारी में पहले से ही सक्रिय हैं। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द के नेतृत्व में ‘सर्वजन हिताय जागरण यात्रा’ का भी सफल आयोजन किया गया है।

बिहार के लोगों से अपील

मायावती ने बिहार के लोगों से अपील की है कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए वोट के संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में शांतिपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़कर शामिल हों।

उन्होंने लोगों से ‘हाथी’ चुनाव चिह्न पर मतदान करके बसपा उम्मीदवारों को कामयाब बनाने की अपील की है, ताकि राज्य में ‘कानून द्वारा कानून का राज’ की आदर्श व्यवस्था और ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ स्थापित हो सके।

Keywords: Mayawati Tweet On Bihar Election, Bihar Election 2025 Latest News, Bihar Assembly Election Date Declare, Bsp Participate In Bihar Election All Seat

What do you think?

- Advertisement -