- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Election 2025: शनिवार को दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की होगी बैठक, NDA जारी कर सकती है पहली लिस्ट

भारत बिहार
bihar election 2025 bjp core group meeting delhi candidate finalisation

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कल यानि 11 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में अपने बिहार कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

दिल्ली में होगा उम्मीदवारों पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक, बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की यह बैठक कल 11 अक्टूबर को होगी। इससे पहले राज्य इकाई ने अपनी ओर से 110-115 सीटों पर 3-3 संभावित उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। बीजेपी बिहार कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें इन पैनल नामों पर गहन मंथन किया जाएगा।

इसके बाद 12 अक्टूबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति CEC की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

13 अक्टूबर को NDA की संयुक्त लिस्ट संभव

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। JDU ने अन्य सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग की जिम्मेदारी बीजेपी को सौंपी है और सहयोगी दलों जैसे- चिराग पासवान (LJP-रामविलास), जीतन राम मांझी (HAM), और उपेंद्र कुशवाहा (RLM) से बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है।

माना जा रहा है कि बीजेपी कोर ग्रुप और सीईसी की बैठकों के तुरंत बाद, 13 अक्टूबर को एनडीए की पहली संयुक्त उम्मीदवार सूची जारी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, और मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

Keywords: Bihar Election 2025, BJP, NDA

What do you think?

- Advertisement -