- Advertisement -
- Advertisement -

Zeeshan Khan Accident: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम जीशान खान की कार का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई के वर्सोवा इलाके में हुआ हादसा

टीवी भारत सेलिब्रिटी न्यूज़
bigg boss ott fame zeeshan khan meets with road accident

Photo Credit - Instagram

एक्टर जीशान खान, जिन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ जैसे शोज़ से अपनी पहचान बनाई, एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मुंबई के यारी रोड इलाके में देर रात हुए एक सड़क हादसे में जीशान खान बाल बाल बच गए। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब जीशान जिम से घर लौटने के लिए अपनी कार में बैठे ही थे कि सामने से आई एक कार उनकी कार से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अब हादसे की वजह की जांच कर रही है। फ़िलहाल किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, वहीं, इस घटना को लेकर जीशान खान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद जीशान खान सदमे में बताए जा रहे हैं। जिस कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, उसमें दो बुजुर्ग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीशान की कार का एयरबैग तक खुल गया।

जानें कौन हैं एक्टर जीशान खान

टीवी एक्टर जीशान खान छोटे पर्दे के चर्चित चेहरों में से एक हैं। वे ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन’ और ‘बागिन’ जैसे लोकप्रिय शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, वे ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ और ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी दिखाई दिए। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में प्रतीक सहजपाल के साथ हुए विवाद और हाथापाई के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। हाल ही में जीशान अपने नए म्यूजिक वीडियो “तेरी परछाइयां” में दिखाई दिए थे, जो नवंबर के अंत में रिलीज़ हुआ था।

Keywords: Zeeshan Khan Accident, Zeeshan Khan Car Accident, Mumbai News, Zeeshan Khan Injured

What do you think?

- Advertisement -