- Advertisement -
- Advertisement -

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जीवंत करते हैं भूपेन हजारिका के गीत- PM मोदी

भारत
bhupen hazarikas songs bring alive the spirit of ek bharat shreshtha bharat pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महान संगीतकार और भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका को याद करते हुए कहा भूपेन दा की आवाज़ में वो ताकत थी जो भारत को एकसूत्र में पिरोती है और लोगों के दिलों को जोड़ती है। इस दौरान पीएम ने कहा कि भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती का यह समारोह एक साल तक चलेगा। इसका उद्देश्य पूरे देश को भूपेन दा की संगीत, साहित्य और सांस्कृतिक योगदान से अवगत कराना है।

‘भूपेन दा की आवाज लोगों में ऊर्जा का संचार’

प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुझे असम में भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनने पर गर्व है। पीएम ने कहा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनकी आवाज लोगों में ऊर्जा का संचार करती है। भूपेन हजारिका ने उस समय एकजुट पूर्वोत्तर को आवाज दी जब क्षेत्र में हिंसा के चरम पर थी। उनका संगीत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सिद्धांत को समाहित करता है। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में गहराई से जुड़े हुए थे।

हजारिका पर किताब का विमोचन

पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न पुरस्कार देना पूरे पूर्वोत्तर का सम्मान है। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका को समर्पित एक पुस्तक का विमोचन किया और 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया।

पूर्वोत्तर भारत के विकास पर दिया जोर

पीएम ने शनिवार को असम में भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में कहा कि पूर्वोत्तर भारत की प्रगति के बिना भारत के समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। पूर्वोत्तर भारत के विकास के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं। उन्होंने कहा- पूर्वोत्तर की विरासत से पूरा देश परिचित हो रहा है। यह क्षेत्र हमारे देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत का धनी केंद्र है।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार सांस्कृतिक कनेक्टिविटी और राष्ट्रव्यापी जागरूकता के जरिए पूर्वोत्तर को भारत के मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ रही है। “भूपेन दा केवल असम नहीं, बल्कि पूरे भारत के सांस्कृतिक नायक थे।

CM हिमंत बिस्वा का भावुक बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा “हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं कि वे भूपेन दा की जन्म शताब्दी पर हमारे साथ हैं। यह असम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आलोचना करते हुए कहा “2011 में जब भूपेन दा का निधन हुआ, असम की जनता चाहती थी कि भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि आए। प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि देने आएं, लेकिन वह सपना अधूरा रह गया। मनमोहन सिंह खुद असम से राज्यसभा सदस्य थे, फिर भी वे यहां नहीं आए।”

Keywords: Bhupen Hazarika, Ek Bharat Shreshtha Bharat, Pm Modi, Assamese Songs: Hazarika’s Primary Language, Unity In Diversity, Ek Bharat Shreshtha Bharat

What do you think?

- Advertisement -