- Advertisement -
- Advertisement -

बांग्लादेश एक बार फिर सियासी हिंसा चरम पर, भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की कोशिश

दुनिया भारत
bangladesh political violence escalates indian high commission targeted in protests

Photo Credit - DD News

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। हालात ऐसे हैं कि कई शहर आगजनी और हिंसा की चपेट में आ गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी ढाका में देखने को मिल रहा है। ढाका के कई इलाकों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं कई स्थानों पर पथराव की खबरें भी हैं।

बांग्लादेश में यह हिंसा उस समय भड़की, जब शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर सामने आई। शरीफ उस्मान हादी की मौत सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर को एक प्रदर्शन के दौरान शरीफ उस्मान हादी को सिर में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

भारत के उप उच्चायुक्त के आवास पर पथराव

बांग्लादेश में फैली हिंसा की आग पोर्ट सिटी चट्टोग्राम तक पहुंच गई, जहां भारतीय असिस्टेंट हाई कमीशन के आवास को निशाना बनाया गया। हिंसा के दौरान उप उच्चायुक्त के आवास के पास हमले और तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया और आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति पर काबू पा लिया। हिंसा की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने पूरे इलाके का दौरा किया और सुरक्षा का आश्वासन दिया।

पीएम यूनुस ने किया राजकीय शोक का ऐलान

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश में राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद यह ऐलान किया। शोक अवधि के दौरान सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी और निजी इमारतों के साथ-साथ विदेशों में स्थित बांग्लादेशी मिशनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Keywords: Indian High Commission Attack, Bangladesh Political Violence, Anti India Protest Bangladesh

What do you think?

- Advertisement -