- Advertisement -
- Advertisement -

Babri Masjid Stone Laying Ceremony: पश्चिम बंगाल के हुमायूं कबीर रखेंगे आज बाबरी मस्जिद की नींव, प्रशासन सतर्क

पश्चिम बंगाल भारत
babri masjid stone laying ceremony humayun kabir of west bengal will lay the foundation stone of babri masjid today administration alert

Photo Credit - X

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया था। आज 6 दिसंबर को विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के रेंजी नगर में नई बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर अपने घर से रवाना होते हुए कहा, “मैं आज बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा। मैं कुछ नहीं कहूंगा। पुलिस मेरा साथ दे रही है। मैंने उनसे पहले ही बात कर ली है। कल कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद, पुलिस मेरा साथ दे रही है। उन्होंने मुझे सुरक्षा मुहैया कराई है।”

बता दें कि विधायक हुमायूं कबीर के इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था, लेकिन अदालत ने रोक लगाने से इंकार कर दिया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए बेलडांगा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

मुस्लिम वोट के लिए कर रहे हैं काम?

भाजपा नेता दिलीप घोष ने निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा आज बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने को लेकर कहा, “नई राजनीति चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मुस्लिम वोट के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह टीएमसी की आपसी लड़ाई है। नई पार्टी बनाकर लड़ें और बंगाल में मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहा है, उसका उद्धार करें।”

बगावती सुर के कारण TMC ने किया निलंबित

बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के ऐलान के बाद हुमायूं कबीर के तेवर बदल गए थे। उन्होंने कहा था कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह रुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रास नहीं आया। जब उन्हें निलंबित किया गया तो उन्होंने कहा था कि वे अपनी पार्टी बनाएंगे। उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और ममता बनर्जी—दोनों के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Keywords:Babri Masjid, West Bengal Babri Masjid, Babri Masjid Stone Laying Ceremony Ceremony

What do you think?

- Advertisement -