- Advertisement -
- Advertisement -

छेड़छाड़ का आरोपी बाबा चैतन्यानंद गिरफ्तार, रुतबा दिखाने के लिए करता था फर्जी कार्ड का इस्तेमाल

भारत क्राइम
baba chaitanyanand arrested delhi police fake id cards

दिल्ली में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। अब बाबा के काले कारनामे सामने आने लगे हैं, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। बाबा चैतन्यानंद ने लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी अंतरराष्ट्रीय स्तर के आई-कार्ड और विजिटिंग कार्ड बनवाए थे। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय और UN-BRICS जैसे नामों का दुरुपयोग किया गया।

बाबा चैतन्यानंद के फर्जीवाड़े का खुलासा

पुलिस ने बाबा के पास से 2 फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए, जिनमें एक में खुद को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी राजदूत बताया गया, जबकि दूसरे में ब्रिक्स का सदस्य और इंडियन स्पेशल एनवोय (राजदूत) बताया गया। इन फर्जी कार्ड्स का उपयोग बाबा अपनी छवि चमकाने और लोगों को गुमराह करने के लिए करता था।

गिरफ्तारी के पीछे की कहानी

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि बाबा चैतन्यानंद को पकड़ने के लिए कई राज्यों में तलाशी ली गई, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल थे। वह मथुरा, वृंदावन और आगरा में घूम रहा था। आखिरकार, दिल्ली पुलिस उसे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार करने में सफल रही।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च की छात्राओं ने बाबा पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। इस पर संस्थान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी और आगे की जांच करेगी।

3 खरब से अधिक की संपत्ति पर कब्जे की साजिश

बाबा चैतन्यानंद पर आश्रम की तीन खरब से अधिक की संपत्ति पर कब्जा करने का भी आरोप है। उसने पीठ के विश्वास को तोड़ा और किराये की आय को छुपाया। आश्रम के प्रशासक पीए मुरली ने धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी कागजात बनवाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच जिला जांच यूनिट (डीआईयू) को सौंपी है।

Keywords:Baba Chaitanyanand Arrest, Baba Chaitanyanand Harassment Case, Delhi Police Baba Chaitanyanand, Fake Id Cards Scam Baba Chaitanyanand, Baba Chaitanyanand Property Fraud Case

What do you think?

- Advertisement -