India AI Summit 2026: AI समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे भी 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू करें, जैसा कि फ्रांस ने किया है। मैक्रों ने बताया कि फ्रांस इस दिशा में पहले ही कदम उठा चुका है और उम्मीद जताई कि भारत भी इस मार्ग पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही, उन्होंने भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की तेजी से हो रही प्रगति की सराहना की।
मैक्रों ने PM मोदी से बच्चों की सुरक्षा के लिए एक्शन पर उम्मीद जताई
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में जल्द ही कदम उठाएंगे। उन्होंने इस मुद्दे को सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि सभ्यता का हिस्सा बताते हुए उम्मीद जताई कि मोदी भी इस पहल में शामिल होंगे।
मैक्रों ने भारत की डिजिटल क्रांति की सराहना की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में बदलाव की बानगी देखी गई है। 10 साल पहले जहां मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर बैंक खाता नहीं खोल सकता था, वहीं आज वही वेंडर अपने फोन से पेमेंट कर रहा है। भारत ने एक ऐसा डिजिटल सिस्टम विकसित किया है, जो विश्व में कहीं नहीं देखा गया। उन्होंने भारत के डिजिटल पहचान प्रणाली, पेमेंट सिस्टम और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की, जो अब 1.4 अरब लोगों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।
मैक्रों ने डिजिटल टूल्स के समावेशी उपयोग की बात की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि दुनिया में बढ़ती तनावपूर्ण स्थितियों के बीच हमें अपने डिजिटल टूल्स को एक समावेशी दृष्टिकोण के तहत प्रयोग करना होगा। उन्होंने भारत और अफ्रीका दोनों में डिजिटल विकास को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मैक्रों ने अपील की कि हम सब विभाजन के बजाय एकता, विनाश के बजाय सृजन और लेने के बजाय साझा करने पर फोकस करें।
Keywords: India AI Summit 2026, Emmanuel Macron Digital Tools, Social Media Ban For Children, India Digital Infrastructure Growth