- Advertisement -
- Advertisement -

अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, PoK को भारत का हिस्सा मानने से शाहबाज–मुनीर परेशान

भारत
america pok india part shahbaz munir tension pakistan

नई दिल्ली: पाकिस्तान की स्थिति एक बार फिर असहज नजर आ रही है। जिस अमेरिका को पाकिस्तान लंबे समय से खुश रखने की कोशिश करता रहा है, वही अमेरिका बार-बार उसे झटके दे रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमेरिका ने अपने एक आधिकारिक नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया है। भले ही यह हकीकत पहले से मौजूद रही हो, लेकिन अब अमेरिका की ओर से इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाना पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

अमेरिका द्वारा जारी इस नक्शे में साफ तौर पर दर्शाया गया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और PoK पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। इस कदम के बाद पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में खलबली मच गई है। पाकिस्तान लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह दावा करता रहा है कि भारत ने कश्मीर पर कब्जा किया हुआ है, लेकिन अमेरिका की इस पहल ने उसके दावों को कमजोर कर दिया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में कहा गया कि यह समझौता ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, रेड ज्वार के साथ-साथ ताजे और प्रोसेस्ड फलों जैसे अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत में नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करेगा।

इस पोस्ट के साथ साझा किया गया भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, क्योंकि इसमें जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यही वजह है कि यह पोस्ट न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक रूप से भी व्यापक चर्चा का विषय बन गई है।

Keywords: PoK India Part, America Pakistan News, Shahbaz Sharif Reaction, Asim Munir Pakistan Army, Pakistan PoK Issue

What do you think?

- Advertisement -