ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही रोकने के बाद साउथ एशिया और यूरोप में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी बढ़ गई है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने इसका सामना करने के लिए कदम उठाए, लेकिन पाकिस्तान पर असर ज्यादा पड़ा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।
शहबाज सरकार ने लगाया स्मार्ट लॉकडाउन
पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, शहबाज सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजार, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक क्षेत्रों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला किया। यह निर्णय इस्लामाबाद में शहबाज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ऊर्जा बचत और पेट्रोलियम की सीमित खपत को ध्यान में रख कर लिया गया।
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में समयबद्ध बंदी
शहबाज सरकार ने प्रांतीय अधिकारियों की सलाह पर फैसला लिया कि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। अन्य सभी जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और मॉल रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
शादी समारोह और व्यावसायिक जगहों पर समय सीमा
बैठक में निर्णय लिया गया कि बेकरी, रेस्तरां, खाने-पीने की अन्य दुकानों, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक स्थल रात 10 बजे के बाद बंद होंगे। निजी संपत्तियों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर भी रोक लगेगी।
Keywords: Pakistan Lockdown, Shabaz Sharif Energy Saving, Hormuz Strait Fuel Crisis Impact