- Advertisement -
- Advertisement -

आज 11 बजे पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार, राजकीय सम्मान के साथ होगा डिप्टी सीएम का अंतिम संस्कार

भारत महाराष्ट्र
ajit pawar to be laid to rest at 11 am today with state honors

Photo Credit - X

Ajit Pawar Last Rites: अजित पवार की अंतिम यात्रा और राजकीय सम्मान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज बारामती में उनका अंतिम विदाई समारोह होगा। सुबह 9 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी परिवार, पार्टी नेता, प्रशासन, और बड़ी तादाद में आम लोग इसमें शामिल होंगे। 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन दिनों सरकारी इमारतों पर झंडे झुके रहेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रम सीमित रखे जाएंगे। सुरक्षा के इंतज़ाम भी पुख्ता हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक हो सके।

नेताओं की मौजूदगी

राजनीति के बड़े नाम भी आज बारामती पहुंच रहे हैं। एनसीपी के वरिष्ठ नेता, परिवार के लोग सुबह से वहां जमा हो रहे हैं। शरद पवार खुद मैदान में पहुंचे हैं और तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। एनसीपी की तरफ से कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अलग-अलग दलों के नेताओं ने शोक जताते हुए अजित पवार के काम, प्रशासनिक अनुभव और महाराष्ट्र की राजनीति में उनके योगदान को याद किया है। समर्थकों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर भी साफ दुख नजर आ रहा है।

विमान हादसे की जांच तेज

इधर, बुधवार को बारामती के पास जो चार्टर विमान गिरा, उसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद से DGCA और फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी वजहों और मौसम की स्थिति को परखा जा रहा है। जो भी सबूत, मलबा, और रिकॉर्ड मिले हैं, उनका अच्छे से जांच चल रहा है, ताकि असली वजह सामने आ सके। जांच एजेंसियों ने साफ किया है कि पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकल पाएगा।

अनुभवी पायलट सहित पांच लोगों की गई जान

इस हादसे में कैप्टन सुमित कपूर भी चले गए, जिनके पास करीब 15,000 घंटे की उड़ान का अनुभव था। साथ ही सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक के पास भी 1,500 घंटे की उड़ान थी। उनके अलावा PSO विधिप जाधव और एयर होस्टेस पिंकी माली की भी जान गई। प्रशासन ने सभी परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और हर जरूरी मदद का भरोसा दिया है। बारामती में आज का दिन सिर्फ एक नेता को विदा करने का नहीं, बल्कि एक असरदार शख्सियत को आखिरी सलाम करने का पल है।

Keywords: Ajit Pawar Funeral, Baramati Plane Crash, Maharashtra Deputy CM, Rajkiya Samman

What do you think?

- Advertisement -