- Advertisement -
- Advertisement -

मोटे होने पर हाथ से जाएगी नौकरी, क्रू मेंबर्स के लिए एयर इंडिया ला सकती है नए नियम; जानें डिटेल्स

भारत
air india may introduce new rules cabin crew could face job risk if overweight know the details

Photo Credit - Social Media

एयर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए नई हेल्थ और फिटनेस पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिसका असर सीधे उनके फ्लाइट रोस्टर और सैलरी पर पड़ सकता है। नई पॉलिसी के तहत जिन क्रू सदस्यों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) निर्धारित सीमा से बाहर होगा, उन्हें ड्यूटी से हटाया जा सकता है और सैलरी में कटौती भी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नियम 1 मई से लागू होंगे। क्रू की फिटनेस का आकलन BMI के साथ-साथ फंक्शनल फिटनेस टेस्ट के आधार पर भी किया जाएगा। 18 से 24.9 के BMI को सामान्य और पसंदीदा माना जाएगा, जबकि 18 से कम BMI को ‘अंडरवेट’ कैटेगरी में रखा जाएगा। इसे केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब क्रू मेंबर मेडिकल जांच और फंक्शनल फिटनेस टेस्ट पास कर लें।

Air India केबिन क्रू के लिए BMI आधारित सख्त नियम

जिन क्रू मेंबर्स का BMI 25 से 29.9 के बीच होगा, उन्हें ओवरवेट माना जाएगा। इस रेंज के सदस्य काम कर सकते हैं, लेकिन फंक्शनल फिटनेस टेस्ट पास करना ज़रूरी होगा। BMI 30 या उससे अधिक होने पर उन्हें मोटापे की श्रेणी में रखा जाएगा और नई पॉलिसी के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा। वजन तय सीमा से बाहर पाए जाने पर क्रू को रोस्टर से हटाया जाएगा और फंक्शनल टेस्ट पास करने तक उनका वेतन रोका जाएगा। मोटापे की श्रेणी वाले सदस्य को तय समय में BMI ठीक करना होगा।

एयर इंडिया ने क्रू को नए फिटनेस नियमों के बारे में बताया

एयरलाइन ने स्टाफ को संदेश में कहा कि इसका उद्देश्य हेल्दी लाइफस्टाइल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और क्रू को सही वेट कैटेगरी बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराना है। मौजूदा पॉलिसी नए फिटनेस स्टैंडर्ड लागू होने से पहले तैयारी के रूप में है और यह वर्तमान और प्रशिक्षण ले रहे क्रू दोनों पर लागू होगी।

Keywords: Air India Cabin Crew Fitness Policy, BMI Rules For Air India Staff, Air India Salary Cut For Weight, Functional Fitness Test Air India

What do you think?

- Advertisement -