- Advertisement -
- Advertisement -

अहमदाबाद विमान हादसा: इटैलियन अखबार का सनसनीखेज दावा, पायलट पर जानबूझकर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच को बंद करने का आरोप

भारत
ahmedabad plane crash italian newspaper claims pilot intentionally turned off fuel control switch

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच अभी जारी है। इसी बीच, इटली के एक फेमस अखबार ‘डेली कोरिएरे डेला सेरा’ ने हादसे के लिए बोइंग को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दुर्घटना किसी तकनीकी खामी के कारण नहीं हुई, बल्कि पायलट ने जानबूझकर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे। अखबार ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए पायलट सुमित सभरवाल को जिम्मेदार ठहराया।

पिछले साल हुआ था दर्दनाक हादसा

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया की फ्लाइट 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान था, जो एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा। हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोग जान गंवा बैठे, जबकि एकमात्र यात्री विश्वासकुमार रमेश ने दुर्घटना से बचकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जांच में यह माना गया कि इंजन का फ्यूल कट ऑफ होने के कारण हादसा हुआ, और बाद में सवाल उठे कि यह तकनीकी खामी थी या जानबूझकर किया गया कदम। फ्लाइट के पायलट थे कैप्टन सुमीत सभरवाल, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उनके सह-पायलट थे।

पायलट पर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद करने का आरोप

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच अभी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा की जा रही है और रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई है। हालांकि, इटली के डेली कोरिएरे डेला सेरा अखबार ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई चर्चाओं के आधार पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का हादसा इंजन के फ्यूल कट-ऑफ के कारण हुआ, लेकिन यह किसी तकनीकी खराबी के चलते नहीं था। रिपोर्ट में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी कॉकपिट की आखिरी बातचीत का जिक्र किया गया, जिसमें एक पायलट ने दूसरे से पूछा, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” और दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।” ब्लैक बॉक्स डेटा और तकनीकी जांच से यह साफ हुआ कि यह एक मैनुअल बंद करने का मामला था, न कि मैकेनिकल खराबी, क्योंकि दोनों इंजन हादसे के वक्त बंद थे।

इटली के अखबार ने क्या कहा?

इटैलियन डेली की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने यह दावा किया है कि एयर इंडिया के पायलटों में से एक ने जानबूझकर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे, जिससे विमान की पावर चली गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मुख्य संदिग्ध के रूप में पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का नाम लिया गया है, जिन्हें पर्सनल समस्याओं के चलते डिप्रेशन का सामना करना पड़ रहा था। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट को पायलट एसोसिएशन और सुमित के पिता ने खारिज किया है। कोरिएरे डेला सेरा के अनुसार, फाइनल रिपोर्ट में पायलटों के मानसिक स्वास्थ्य और लगातार साइकोलॉजिकल टेस्टिंग को लेकर सिफारिशें की गई हैं।

Keywords: Ahmedabad Plane Crash Investigation, Air India Boeing 787 Crash, Fuel Control Switch Malfunction, Captain Sumit Sabharwal

What do you think?

- Advertisement -