- Advertisement -
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में एक शाही शादी की तैयारी! पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बहू बनेगी पंजाब के रहने वाली अमरीन कौर?

हिमाचल प्रदेश भारत
A royal wedding is in the offing in Himachal Pradesh Former Chief Minister Virbhadra Singh will be married to Amreen Kaur a native of Punjab

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी की रस्म पूरी हो रही है। यह शादी अपने आप में खास होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और पंजाब दो राज्यों के बीच रिश्ते की एक मजबूत डोर भी साबित होगी। दरअसल पंजाब के रहने वाले डॉ अमरीन कौर से विक्रमादित्य सिंह की शादी होने जा रही है।

यह हिमाचल प्रदेश में एक शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह की सगाई हाल के दिनों में ही चंडीगढ़ में हो चुकी है अब शादी की रस्म शुरू हो गई है। पूरा शादी समारोह भी चंडीगढ़ में संपन्न होगा। शादी के बाद शिमला में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन पार्टी में प्रदेश और देश के राजनीति के कई बड़े चेहरे के साथ सेलिब्रिटी भी शामिल होंगे। इसे लेकर शिमला के बड़े-बड़े होटलों को बुक कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनने जा रही अमरीन कौर पेशे से एक डॉक्टर है। उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक कार्य तथा कृषि व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। पंजाब की मिट्टी से जुड़े परिवार की बेटी अब पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बनेगी। अमरीन कौर का परिवार सादगी के साथ पंजाब की संस्कृति में पूरी तरह रचे बसे हैंं। वे लोग पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के रहने वाले हैं।

पेशे से डॉक्टर अमरीन की शादी हिमाचल प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार के साथ होने जा रहा है। उनके होने वाले मंत्री पति की मां प्रतिभा सिंह सांसद हैं और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति के एक जाने-माने नाम हैं। युवाओं के बीच में वे काफी लोकप्रिय हैं वही उनके पिता प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में यह पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है।

Keywords Shimla, Culture Of Punjab, Himachal Government, Minister Vikramaditya Singh

What do you think?

- Advertisement -